Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में पोस्टर प्रतियोगिता, संस्कृत की वैज्ञानिकता व समृद्धि पर दिया जोर,संस्कृत विभाग का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा….. पढ़ें खबर।।

बड़़कोट (उत्तरकाशी)।राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में मंगलवार को विभागीय परिषद के अंतर्गत संस्कृत विभाग के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाओं की जननी संस्कृत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उसकी वैज्ञानिकता, मधुरता और तार्किकता से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश शाह द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के वैदिक एवं लौकिक स्वरूप की जानकारी देते हुए भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में “संस्कृत नीति साहित्य के श्लोक, ऋषि-मुनियों के चित्र, पाणिनि के माहेश्वर सूत्र, संस्कृत स्लोगन एवं सुभाषित” विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. पुष्पेंद्र सेमवाल एवं डॉ. श्रीकांत चौधरी ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में कंचनबाला (चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अमिता एवं दिया (द्वितीय सेमेस्टर) को संयुक्त रूप से मिला, जबकि बबली (षष्ठ सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिनेश शाह ने सभी प्रतिभागियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

Related posts

हादसों का मंगलवार:ड्यूटी जा रहे शिक्षकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत ,दो घायल

admin

पौड़ी :- कोटद्वार के पास बारात से भरी बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक सवार, 6 शवों का रेस्क्यू ,पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी :केन्द्रीय राज्यमंत्री  व DGP उत्तराखण्ड  ने टनल साईट पर पहुंचकर किया भौतिक निरीक्षण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page