Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: यमुनोत्री-गंगोत्री धाम -9 दिनों में यात्रा ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा

सुनील थपलियाल

उत्तरकाशी।
श्री एवं की पवित्र यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। 19 अप्रैल से प्रारंभ हुई के अंतर्गत दोनों धामों में दर्शनार्थ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम तक दोनों धामों में कुल 1,01,645 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। भारी भीड़ के बावजूद यात्रा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में संतोष और उत्साह बना हुआ है।

यात्रा के दौरान अब तक कुल 10,617 वाहनों की सुरक्षित आवाजाही दर्ज की गई है। वहीं, 27 अप्रैल को अकेले 12,735 श्रद्धालु धामों में दर्शन के लिए पहुंचे, जिनमें 6,557 श्रद्धालु यमुनोत्री और 6,178 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे। इस दौरान 6,663 पुरुष, 5,685 महिलाएं एवं 387 बच्चे शामिल रहे। उसी दिन 1,294 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई, जिनमें 233 बड़े और 1,061 छोटे वाहन शामिल थे।

यात्रा को सुगम बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस एवं एसडीआरएफ की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी कर यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों पर अब तक 29,800 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग एवं 4,007 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। केवल 27 अप्रैल को ही 4,443 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग और 677 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए मेडिकल टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत  आर्य ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में किया प्रतिभाग

admin

उत्तरकाशी: “उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान-2022″से सम्मानित होंगे शिक्षक चन्द्रभूषण बिजल्वाण

admin

उत्तरकाशी :छात्र -छात्राओं को दी आपदा से बचाव  संबंधित जानकारी व प्रशिक्षण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page