Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर पालिका बड़कोट में खुला “यमुनी वैली हाट”, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार…. पढ़ें समाचार।

बड़कोट। स्थानीय जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में “यमुनी वैली हाट” नाम से नए आउटलेट का शुभारंभ किया गया। हिमरोल गांव निवासी युवा उद्यमी जगमोहन राणा द्वारा खोले गए इस आउटलेट का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं उप जिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ के पारंपरिक और जैविक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। “यमुनी वैली हाट” के माध्यम से जहां लोगों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, वहीं स्थानीय किसानों और महिलाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
आउटलेट में रवांई घाटी के प्रसिद्ध जैविक लाल चावल, राजमा, गहत, तोअर, मंडुवे का आटा, चुलू का तेल, ऑर्गेनिक चाय, लहसुन का आचार, लिंगड़ा, मशरूम व मिक्स अचार, बुरांश, माल्टा, पुदीना सहित विभिन्न प्रकार के जूस, चटनी और जैम उपलब्ध रहेंगे। इन उत्पादों को गांव की महिलाओं के माध्यम से एकत्रित कर बाजार तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
जगमोहन राणा पहले से ही हिमरोल और नौगांव क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं और अब बड़कोट में नया आउटलेट खोलकर इस पहल को विस्तार दिया गया है। वे पहाड़ी उत्पादों के साथ बागवानी और खेती के क्षेत्र में भी सफल कार्य कर रहे हैं। उनके स्वर्गीय पिता भरत राणा क्षेत्र में “किसान पंडित” के नाम से प्रसिद्ध थे, जबकि जगमोहन राणा आज “किसान भूषण” के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. कपिल देव रावत, शशी मोहन डोभाल, जेपी नौटियाल, मोहित थपलियाल, पूरण रावत सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी

admin

फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ,प्रतियोगिता में 20 टीमें कर रही प्रतिभाग ,पढ़े खबर……

Team Yamunotri Express

सीएचसी मे कोबिड की तैयारियां का लिया जायजा

admin

You cannot copy content of this page