Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

60 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा कायम — मातली में श्रीरामलीला का भव्य मंचन,देखे खबर…..

धनुष खंडन और परशुराम–राम संवाद बना आकर्षण का केंद्र

उत्तरकाशी।
श्री आदर्श रामलीला समिति मातली के सौजन्य से आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव में शनिवार की संध्या श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर रही। 60 वर्ष से अधिक पुरानी इस रामलीला की चौथे दिन की प्रस्तुति “धनुष खण्डन” एवं “परशुराम–राम संवाद” प्रसंग पर केंद्रित रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला मंच पर राजा जनक की भूमिका में वनक्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल ने प्रभावशाली अभिनय किया, वहीं भगवान राम के रूप में दिनेश नौटियाल ने अपने भावपूर्ण संवादों और सहज अभिव्यक्ति से दर्शकों का मन मोह लिया। जब राम ने शिव धनुष तोड़ा, तो पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनरेश डंगवाल, अजय कुमाई, शक्ति सिंह चौहान, जयवीर सिंह, तथा पत्रकार ओंकार बहुगुणा और सुनील थपलियाल मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों के संरक्षण का माध्यम भी हैं।

मंचन देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण एकत्र हुए। समापन पर दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आगामी प्रसंगों के मंचन को लेकर उत्सुकता व्यक्त की।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुनील नौटियाल, कैलाश नौटियाल, राकेश, कांति नौटियाल, प्रवीन नौटियाल, तथा नंदकिशोर नौटियाल सहित आयोजकों ने अतिथियों का पारंपरिक ढंग से बैज व राम पट्टा अर्पित कर स्वागत किया।

Related posts

हादसा :रोडवेज बस दुर्घटना में एक की मौत, छह लोग घायल

admin

यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था को लेकर कुली एजेंसी की बैठक महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा अतिथि देवो भव:की परंपरा रहेगी कायम… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट के युवा पर्वतारोही ने फतह कराया 7,120 मीटर ऊंचा माउंट त्रिशूल,यमुना घाटी के आशुतोष राणा ने पर्वतारोहण अभियान में निभाई अहम भूमिका, 20 जून को सफल हुआ शिखर आरोहण… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page