Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड शिक्षा हस्तक्षेप

देहरादून:आईआईटी रुड़की भर्तियों पर यूकेडी आक्रोशित, दी आँदोलन की चेतावनी

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड क्रांति दल ने आईआईटी रुड़की की भर्तियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा यहाँ आयोजित एक प्रेस वार्ता में दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने आईआईटी रुड़की में गैर शैक्षणिक भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए व्यापक विरोध की चेतावनी दी है।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आईआईटी रुड़की में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर लैब असिस्टेंट और जूनियर सुपरीटेंडेंट के पदों पर भर्ती के समय अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को भी भर्ती करने का आरोप लगाया है।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि गलत ढंग से भर्ती हुए अधिकांश लोग या तो आईआईटी रुड़की में ही किसी न किसी के सगे संबंधी हैं अथवा संस्थान मे पहले से ही कार्यरत रहे हैं।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा के समय अभ्यर्थियों को खुले लिफाफे में कागज लाए गए थे। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग की विसंगतियों से लेकर बीच परीक्षा में ही सिलेबस बदलने के अलावा पहले से कार्यरत कर्मचारियों को भी परीक्षा में शामिल करने के आरोप लगाए।

यूकेडी केंद्रीय मंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि आईआईटी रुड़की में निदेशक पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में दिसंबर 2020 में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उत्तराखंड क्रांति दल की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने आईआईटी रुड़की के अंतिम परिणाम को रद्द करते हुए टियर 2 परीक्षा फिर से आयोजित करने और पीड़ित उम्मीदवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

उत्तराखंड क्रांति दल की महिला मोर्चा की जिला सचिव सरोज रावत ने चेतावनी दी है कि यदि आईआईटी में हुए भ्रष्टाचार और कदाचार को नहीं रोका गया तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल आईआईटी रुड़की के बाहर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

प्रेस वार्ता मे यूकेडी नेता अमित बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि लोग शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी: सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के सौजन्य से पुरोला सीएचसी में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर,801लोगों की जांच कर की गई दवाइयां वितरित

admin

अंकिता भंडारी मर्डर मामले में कांग्रेसीयों ने निकाला कैंडल मार्च और सीबीआई जांच की उठाई मांग… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

चिन्यालीसौड़ को मिली बड़ी सौगात , Dhami की दो घोषणाओं से यमुनोत्री क्षेत्र को राहत-रामसुन्दर नौटियाल

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page