Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी और गंगाघाटी में सीएयू का मीडियम पेसर टैलेंट हंट ट्रायल सम्पन्न, युवा गेंदबाजों ने दिखाई प्रतिभा… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट एसोसिएशन उत्तरकाशी द्वारा यमुनाघाटी के कुआं (नौगांव) तथा गंगाघाटी के मनेरा खेल मैदान में अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मीडियम पेसर टैलेंट हंट ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। दोनों केंद्रों पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गेंदबाजी क्षमता का प्रदर्शन किया।

सीएयू की सचिव श्रीमती किरण रौतेला वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी 13 जनपदों में मीडियम पेसर टैलेंट हंट ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली तेज एवं मीडियम पेस गेंदबाजों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उत्तरकाशी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने कहा कि सीएयू समय-समय पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज के लिए विभिन्न ट्रायल और चयन प्रक्रियाओं का आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि सीएयू सचिव के निर्देशानुसार उत्तरकाशी जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर गेंदबाजों के ट्रायल आयोजित किए गए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

ट्रायल प्रक्रिया के दौरान मनेरा खेल मैदान में नवीन भाटिया तथा कुआं (नौगांव) में पवन पाल ने खिलाड़ियों की गेंदबाजी का मूल्यांकन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की गति, लाइन-लेंथ, नियंत्रण और तकनीकी क्षमता का परीक्षण किया।

इस अवसर पर महावीर सिंह, सुनील सहित अनेक खेल प्रेमी, पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों में ट्रायल को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने भविष्य में राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

उत्तराखंड- कोरोना बम्ब- 24 घण्टे में 5000 का आकंड़ा पार, 81 की गई जान ,.लिंक को किल्क करें…..

admin

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: देवस्थानम बोर्ड अधिनियम होगा भंग, चारों धामों के तीर्थपुरोहितो ने किया स्वागत……..

admin

हादसा:ट्रक और बस की आमने – सामने जबरदस्त टक्कर में दस लोगों की मौत,दो दर्जन से अधिक घायल

admin

You cannot copy content of this page