Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था। केदारनाथ मंदिर भटाड़ में अष्टधातु की पंचमुखी हनुमान प्रतिमा स्थापित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भव्य आयोजन…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट/लाखामण्डल/सुनील थपलियाल। जौनसार क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ मंदिर भटाड़ में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच अष्टधातु से निर्मित पंचमुखी हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

 

मंदिर परिसर में आयोजित स्थापना समारोह के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। अब केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश करते ही प्रतिष्ठित अष्टधातु की पंचमुखी हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा के दर्शन प्राप्त होंगे, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और अधिक बढ़ गई है।

 

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने रुड़की से पहुंचे श्रद्धालु प्रो. एम.एल. कंसल एवं उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मंदिर के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि पंचमुखी हनुमान प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।

 

कार्यक्रम में मंदिर पुजारी आचार्य सुरेश नौटियाल, गीताराम थपलियाल सहित क्षेत्र के अनेक बुजुर्ग, महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

Related posts

यात्रा को लेकर कुथनोर-मसालगाँव मोटर मार्ग बने वैकल्पिक मार्ग ,DM को लिखा पत्र.पढ़े पूरी खबर…….

admin

पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण सिंह चौहान ने रवांई -जौनपुर क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति घोषित करने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में कल होगा विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन, सीएम धामी करेंगे प्रतिभाग, प्रशासन जुटा तैयारियों में….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page