Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान का बड़कोट में हुआ शुभारंभ,उप जिला अधिकारी ने हरी झंडी देकर रवाना किया… पढ़ें खबर ।

 

 

 

 

 

 

 

बड़कोट । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बड़कोट सेवाकेंद्र द्वारा 5 अगस्त तक व्यापक स्तर पर बड़कोट एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध अभियान का उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने एल.ई.डी वैन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया I अभियान की जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी सुभद्रा बहन एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 12 से 50 की उम्र के बच्चों एवं वयस्कों को नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते नशे के प्रचालन को प्रतिबंधित करना, और नशा से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवार जनों को सहायता करना है I उन्होंने कहा इस अभियान में सामाजिक कल्याण विभाग भारत सरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भारत सरकार और शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा

ब्रह्माकुमारी संस्था को विशेष रूप से नामित किया गया है जिसके लिए संस्था ने एल.ई.डी वैन का निर्माण किया गया है जिससे विभिन्न ऑडियो-वीडियो के माध्यम से सभी को जागरूक करने का काम किया जाएगा I

उन्होंने अभियान के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अभियान में प्रशासन का हर सम्भव सहयोग प्राप्त होगा I साथ ही थानाध्यक्ष दीपक कठैत एवं व्यापार मण्डल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत भी उपस्थित रहे I इस अभियान का संचालन ब्रह्माकुमार भानु भाई एवं ब्रह्माकुमार नितीश डबराल के द्वारा किया जाएगा।

Related posts

ब्रेकिंग:सीएम धामी ने आज आपदाग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

admin

24 घण्टे में आये 287 कोरोना के मामले,21 की गई जान

admin

पशुपालक गाय -गंगा योजना का लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाएं :-सौरभ बहुगुणा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page