Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन और चलाया हल… पढ़ें।

 

 

खटीमा।खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहरे स्तर पर प्रेरित किया।

 

मुख्यमंत्री धामी की यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

Related posts

यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारू,यात्रा स्थगित की सूचना गलत- एसपी यदुवंशी

Arvind Thapliyal

अर्थ व्यवस्था मे रिकार्ड वृद्धि मतलब समृद्धि की ओर बढ़ रहा है राज्य और 24 गुना बढ़ी राज्य की अर्थ व्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय मे 17 प्रतिशत की बढ़ौतरी: चौहान

Arvind Thapliyal

NH-134 पर खुदाई कार्य के दौरान हादसा, सेफ्टी वर्कर का पैर टूटा — देहरादून रेफर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page