Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:ऑपरेशन मुक्ति के तहत पुलिस ने गावों में जाकर ग्रामवासियों को किया जागरुक

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नही शिक्षा दें की थीम पर चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने ग्रामीणों के बीच जाकर जन जागरूकता की।पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की पहल पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे दो माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जनपद में अभियान को प्रभावी रुप से चलाये जाने हेतु अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन एवं सी0ओ0 ऑपरेशन प्रशान्त कुमार नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति के पर्यवेक्षण में अभियान को आगे बढाते हुये टीम द्वारा ग्राम पंचायत जामक ,मनेरी में ग्राम वासियों को बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं ऐसे बच्चों को भिक्षा नहीं, शिक्षा दे के साथ ही नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न,मानव अंगों की तस्करी एवं मानव तस्करी के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान सभी को उत्तराखण्ड पुलिस एप एवं एप में महिला सुरक्षा हेतु दिये गये फीचर गौरा शक्ति के बारे में भी जागरुक किया गया।
साथ ही सभी को साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन नं0- 1098, एवं आपातकालीन नम्बर 112 से भी अवगत कराया गया।

Related posts

भारत सरकार द्वारा एडवोकेट विनोद सिंह बिष्ट  को तहसील बड़कोट (राजगढ़ी) उत्तरकाशी के लिए नोटरी नियुक्त,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

पूर्वांचल उत्थान संस्था हरिद्वार संस्था नहीं परिवार है: सीए आशुतोष पांडेय

admin

उत्तरकाशी :उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए पीआरडी जवान को सीओ बड़कोट ने किया सम्मानित सम्मानित

admin

You cannot copy content of this page