Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बंदरों के आतंक से निजात के लिए पार्षद वीरेंद्र वालिया से लगाई गुहार.. पढ़ें।

 

देहरादून(जोगीवाला)। आर.के.पुरम आवासीय काॅलोनी के निवासियों ने वार्ड पार्षद वीरेंद्र वालिया से क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। काॅलोनी निवासी सेवा निवृत्त प्राचार्य और साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि बंदरों के आतंक की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और अपने घरों में सुरक्षित रहना भी मुश्किल हो गया है। बंदरों के झुंड सुबह,शाम और रात के समय शहीद दीपक द्वार जोगीवाला चौक से बद्रीपुर रेलवे क्रॉसिंग तक के इलाके में भारी उत्पात मचा रहे हैं। बंदरों द्वारा बुर्जगों और बच्चों को चोट पहुंचाने के कई मामले सामने आने पर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा इन बंदरों के उत्पात के कारण छत पर पानी की टंकियां, किचन गार्डन,केबल,वाई-फाई वायर और गेट लाइट्स को भी नुकसान पहुंच रहा है। फल और सब्जी हाथ में लेकर सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। आर.के.पुरम निवासी संरक्षक केशर सिंह ऐर, डा.एस.डी.जोशी,प्रो.डी. डी.मैठाणी,संजय वालिया, लाखी सिंह चौहान, डा.कमलेश भारती,मोहन चन्द्र लोहनी,परवेज आलम,रश्मि पांडे,ललित मोहन अरोड़ा आदि ने पार्षद से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। दो वर्ष पूर्व वन विभाग द्वारा कालोनी में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। पुन: बंदरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Related posts

उत्तरकाशी:त्योहारी सीजन के मध्यनजर एसडीएम व सीओ बड़कोट ने ली सीएलजी मेम्बर की बैठक

admin

केन्द्रीय राज्यमंत्री का उतराखंड एनएसएस परिवार ने किया स्वागत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उपराड़ी साड़ा गाँव के ग्रामीणों का सपना साकार , रोड़ का विधिवत शुभारंभ किया MLA केदार सिंह रावत ने….

admin

You cannot copy content of this page