Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य व शिक्षा और बाल विकास को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण.. पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी।कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार उत्तरकाशी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

उक्त जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के स्वास्थ्य विभाग सहित शिक्षा वा बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत द्वारा कहा गया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एनीमिया से ग्रस्त लोगों की पहचान कर, उन्हें समय से सही स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि जनपद में आम जनसमुदाय को एनीमिया के प्रति जागरूक किया जा सके। उनके द्वारा जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एनीमिया से ग्रसित लोगों की पहचान के साथ-साथ सही समय पर रिपोर्टिंग करना है जिससे एनीमिया से ग्रस्त एक भी व्यक्ति स्वास्थ्य उपचार से न छूटे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों से अपील कि गई की वे 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर सप्ताह में एक बार सिरफ वा आयरन टेबलेट की दवा अवश्य खिलवाएं।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस पांगती, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, समस्त ब्लॉक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरदेव राणा, अजीम प्रेम जी प्रतिनिधि, जिला कोऑर्डिनेटर मोनू शर्मा, आर बी एस के मैनेजर मनोज भट्ट, समस्त ब्लॉक आर बी एस के चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम उपस्थित रहे।

Related posts

अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा प्रशासन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :अन्तराष्ट्री योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए जरूरी निर्देश

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:AHTU व ADTF की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको के बीच किया जन सहभागिता कार्यक्रम

admin

You cannot copy content of this page