Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:त्योहारी सीजन के मध्यनजर एसडीएम व सीओ बड़कोट ने ली सीएलजी मेम्बर की बैठक

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

आगामी रक्षाबंधन, स्वतन्त्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के त्यौहार को सुरक्षित एवं शातिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु उपजिलाधिकारी बड़कोट सुश्री शालिनी नेगी एवं सीओ बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा आज थाना मोरी पर सी0एल0जी0 मैम्बर्स के साथ पीस मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में सभी मैम्बर्स से आगामी रक्षाबंधन, स्वतन्त्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। त्यौहारों के दौरान समन्यवय बनाकर प्रभावी सूचना तंत्र बनाये रखने हेतु बताया गया। सभी से आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा हर घर पर भारतीय तिरंगा लहराने का आह्वान किया गया। इस दौरान सभी को समाज में लगातार बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभाव, साईबर, महिला अपराधों एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सभी को उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये एप्प इंस्टॉल करने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त गोष्ठी के अवसर पर थानाध्यक्ष मोरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

शहरी कस्बों का कूड़ा जंगलो में फेंकने वालों के विरुद्ध सीसीटीवी लगाकर वन विभाग करे चालानी कार्यवाही :मधु चौहान

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी जिले में विभिन्न क्षेत्रों विधिक सहायता, जागरूकता, साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी ने आज मोबाइल वैन को दी हरी झंडी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

माघ मेले में स्वर कोकिला रेशमा शाह ने जमुना कू पाणी और रतू की तू सरोज बांद पर मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page