Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग : नमामि गंगे की नारे लेखन प्रतियोगिता में शालिनी को मिला प्रथम स्थान.. पढ़ें।

 

 

 

 

 

कर्णप्रयाग(चमोली)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में 16 से 31 मार्च 2025 तक चलने वाले नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारे लेखन के माध्यम से प्रतिभागियों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का संदेश दिया। ये नारे लिखे गये- ‘गंगा है कई गुणों से युक्त-आओ मिलकर करें प्रदूषण मुक्त’,’हम स्वच्छता के नियमों को अपनाएंगे – गंगा को निर्मल बनाने की सौगंध निभायेंगे’ और ‘गंगा की धारा ही जीवन का सहारा- स्वच्छता ही रहे संदेश हमारा’।प्रतियोगिता के समन्वयक डा.रवीद्र कुमार ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा शालिनी को प्रथम, रीति को द्वितीय तथा मीनाक्षी कंडवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा.कीर्तिराम डंगवाल, डा.हरीश बहुगुणा, डा.मदन लाल शर्मा और प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

महिला उद्यमी उर्वशी उनियाल को ‘साईं सृजन पटल’ ने किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत रहेगा संघठन:शंकर दत्त शर्मा

admin

उत्तरकाशी:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिसड्डी रहे विभागों का जिलाधिकारी ने किया जवाब तलब

admin

You cannot copy content of this page