Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा प्रशासन…. पढ़ें।

 

 

 

 

बड़़कोट /अरविन्द थपलियाल।30 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेगें l यात्रा व्यवस्थाओं को चाक- चौबंध व सुगम बनाये जाने को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी एस० एल० सेमवाल ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा मार्गों में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, रैलिंग साइड, मार्ग सुधारीकरण आदि यात्रा व्यवस्था से जुड़ी बारीकियों का जायजा लिया l उन्होंने सम्बंधित विभाग लोनिवि, जिला पंचायत, पर्यटन, पंचायत आदि विभागों के अधिकारियों को युद्ध स्तर यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये l

 

उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर साइड रैलिंगो पर रंग- रोगन व मार्गों के मरम्मतीकरण कार्य लोनिवि विभाग द्वारा तत्परता से किये जा रहे है l

 

इस दौरान सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें l यात्रा से पूर्व समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें l

 

 

उन्होंने बड़कोट दोबाटा व जानकीचट्टी में आत्मनिर्भर स्वायत सहकारिता मस्सु राजगढ़ी द्वारा संचालित राजेश्वरी ग्राम संगठन सोनाल्डी द्वारा निर्मित लोकल उत्पाद विपणन केन्द्रों की व्यवस्थाओं को परखा l केंद्रों मेंं अन्य अवश्य कार्यो को यात्रा से पूर्व सुदृढ़ करने को परियोजना प्रबंधक रीप को कहा l

यात्रा मार्गों में आजीविका गतिविधियों के तहत स्थानीय उत्पादों को विपणन केन्द्रों में अधिक रूप से विस्तारित करने के निर्देश दिये l नगाणगांव में रीप परियोजना के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों के स्टोरेज (संग्रहण केंद्र) को लेकर उन्होंने भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया l बता दें कि इस तरह के स्टोरेज (संग्रहण केंद्र) जनपद में लगभग 22 बनने प्रस्तावित है l जो कि स्थानीय उत्पादों के विपणन को लेकर कारगर सिद्ध होगें l

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी वृजेश तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय सहित अन्य विभागीय अधिकारियों मौजूद रहे l

Related posts

यमुनोत्री बार एशोसिएशन चुनाव- अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह रावत,सचिव पद पर प्रकाश विष्ट निर्विरोध चुने गये। पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

मनोज तिवारी को जिला पंचायतराज अधिकारी उत्तरकाशी का दिया अतिरिक्त कार्य भार।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय ने चलाई सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन की मुहिम

admin

You cannot copy content of this page