Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :अन्तराष्ट्री योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए जरूरी निर्देश

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर है। जिले में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में योग दिवस मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंचकर्मा अस्पताल उत्तरकाशी व बड़कोट तथा 28 आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर औऱ केदारघाट में भी योगभ्यास किया जाएगा। योगभ्यास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक संचालित होगा। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए योग दिवस की समुचित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने योगाभ्यास में अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा नागरिकों तथा प्रेस प्रतिनिधियों की जन सहभागिता पर बल दिया। तथा अधिक से अधिक लोगों को योगाभ्यास में प्रतिभाग कराने के निर्देश जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को दिए।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट ने बताया कि इस बार 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ”वन वल्ड, वन हेल्थ” (वसुदेव कुटुम्बकम) की थीम पर मनाया जाएगा। यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के अलावा पंचकर्मा अस्पताल उत्तरकाशी व बड़कोट में भी योगभ्यास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में केदारघाट में बृहद स्तर पर योगाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के 28 आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर यथा सौरा,साल्ड,बरसाली,बौन,श्रीकोट, जिव्या दशगी, कुंवा,चम्यारी, भराण गांव,भटवाड़ी धनारी,चपटाड़ी,डोभाल गांव,गढ़ खाटल,कंडारी, कोठिण्डा, मुस्टिकसौड़,पौरा,भंकोली,दोणी, जोगत, खांड,खरसाली, रायमेर बड़ेथी, राजगढ़ी, सांकरी, स्यालना, सिल्ला,छमरोटा में भी योगाभ्यास किया जाएगा।

बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएन काला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पेयजल समस्या को लेकर बड़कोट नगर पालिका में नये कैनेक्शन और निर्माण कार्यों पर उप -जिलाधिकारी लगाई रोक.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*सरकार की सार्थक पहलउत्तराखण्ड- कोविड संक्रमण से जूझ रहे पत्रकारों हेतु सूचना विभाग के नोडल अफ़सर तैनात*, प्रेस कार्ड दिखाकर कोविड कर्फ्यू में कबरेज की अनुमति

admin

उत्तरकाशी :मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page