Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अध्यक्ष नगरपालिका विनोद डोभाल का समर्थकों ने किया स्वागत पालिका अध्यक्ष ने जताया आभार.. पढ़ें।

 

बड़कोट। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है और वह अपने समर्थकों के साथ सोमवार को बड़कोट पंहुच गये हैं।
बड़कोट में सैकड़ों की तादाद में उनके समर्थक पंहुचे और फुल मालाओं से डोभाल का स्वागत किया।
मालूम हो कि नगरपालिका अध्यक्ष पर एक युवक के साथ मारपीट और हत्या करने की कोशिश करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था,जिसके बाद विनोद डोभाल सहित एक अन्य को न्यायिक हिरासत में लेकर टिहरी जेल भेज दिया।
सोमवार उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल बड़कोट पंहुचे जहां उनका स्वागत किया गया।
विनोद डोभाल ने बताया कि उन्हे एक राजनैतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है।
बताया कि न्यायलय पर पूरा भरोसा है और सभी षड़यंत्रों का पर्दाफाश होगा।
विनोद डोभाल ने आरोप लगाया कि कुछ ओछी राजनीति की मानसिकता के लोग सत्ता की आड़ मेरे खिलाफ तरह तरह के षड़यंत्रों का जाल बुनने में लग गये थे ।
विनोद डोभाल ने नगरपालिका बड़कोट की जनता को भरोसा दिलाया कि वह सदैव नगरपालिका के अस्तित्व की लड़ाई लड़गे और गलत लोगों को मूंह तोड़ जवाब देंगें।

Related posts

जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के सत्यापन के लिए शुरू किए गए अभियान को सही व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने और वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सब कामों की प्रगति की हर सप्ताह होगी समीक्षा : जिलाधिकारी

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :भालू ने हमला कर महिला को किया घायल, महिला हायर सेंटर रेफर

Jp Bahuguna

पहल।गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा रुट पर दौडेंगी पुलिस मोबाइल बाइक ,DM – SP ने रिबन काटरकर मोबाइल वाहनों को किया गया रवाना….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page