Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:नकल माफिया हाकम सिंह रावत द्वारा रिजॉर्ट निर्माण में अतिक्रमण की गई जमीन पर चला प्रशासन का चाबुक, वन भूमि की गई सील

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी

 

नकल माफिया हाकम सिंह रावत पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है।गोविंद वन्य जीव विहार एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को भी अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई। उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार डीपी बलूनी द्वारा बताया गया कि वन विभाग की 0.9 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया और चार से पांच मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए। अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया है औऱ क्षतिग्रस्त मुनारों की रिपेयरिंग करेंगे। साथ ही वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुरोला दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पाया गया। जिसकी निशानदेही की गई है।
बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के शांकरी में स्थित रिजॉर्ट काफी चर्चाओं में रहा है।

Related posts

विधानसभा चुनाव:-प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने को जागरूक करेगी विद्यार्थी परिषद

admin

मोरी के सावणी गांव के अग्नि पिडि़तो के साथ खड़ी है हमारी सरकार: पुरोला विधायक 

Arvind Thapliyal

पौड़ी गढ़वाल:जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के साथ 12 किमी पैदल चलकर लिया कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

admin

You cannot copy content of this page