Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दो माह से बंद बड़कोट–देहरादून रोडवेज सेवा पर फूटा जनाक्रोश, जय हो ग्रुप ने बस संचालन जल्द शुरू करने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। बड़कोट–देहरादून रोडवेज बस सेवा पिछले लगभग दो माह से बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। दैनिक आवागमन, उपचार, शिक्षा, नौकरी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए देहरादून जाने वाले लोगों को निजी वाहनों और महंगे परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आम जनता आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रही है।

 

इसी समस्या को लेकर सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज ” जय हो” ग्रुप ने उपजिलाधिकारी बड़कोट मुकेश रमोला के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल बस सेवा बहाल किए जाने की मांग की। संगठन का कहना है कि लंबे समय से बस सेवा बंद रहने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

 

जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि बड़कोट से सुबह संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा स्थानीय लोगों के लिए जीवनरेखा समान थी। इसके बंद होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आवश्यक बस सेवाएं ही बंद पड़ी हैं।

 

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित को देखते हुए बड़कोट–देहरादून रोडवेज बस सेवा को तत्काल पुनः संचालित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

 

ज्ञापन देने वालों में सुनील थपलियाल, अजय सिंह रावत, अंकित, विनोद विष्ट, मोहित अग्रवाल, महिताब, दीनानाथ, प्रदीप जैन, दिनेश, मदन पैन्यूली, भगवती, नितिन, अनिल, मस्तु सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:37 किग्रा अवैध जड़ी-बूटी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

संस्कार रावत ने शानदार खेल से दून बलूनी क्रिकेट अकादमी का विजय अभियान रखा जारी…

admin

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में आई क्यू ए सी के तत्वाधान में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने लैंगिक संवेदनशीलता पर आयोजित किया व्याख्यान कार्यक्रम दी छात्र/छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां…पढें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page