Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था । धयेश्वर नाग महाराज की देव डोली सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिये रवाना… पढ़ें।

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। मुंगरसन्ति क्षेत्र के आराध्य देव धयेश्वर महाराज की देव डोली आज रविवार को अपने दारसौं थान से बाबा केदारनाथ व श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिये अपने सैकड़ों भक्तों के साथ प्रस्थान कर गये हैं।
धयेश्वर नाग महाराज की दोनों धामों की यात्रा दारसौं गांव के रामचंद्र थपलियाल, सुशील, विपिन थपलियाल का परिवार करवा रहे हैं।
मालूम हो कि धयेश्वर नाग महाराज प्रत्येक वर्ष केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करतें और भक्तों को अपना आशीर्वाद लेतें हैं और लोग धामों पर देव डोली के मन्नत मांगते हैं।
धयेश्वर नाग महाराज की केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम यात्रा को लेकर सुशिल थपलियाल ने बताया कि वह अपने आराध्य देव धयेश्वर नाग महाराज की दो धामों की यात्रा करवा रहे हैं और साथ में बाबा बौख नाग व रूद्रेश्वर महादेव सहित मां भगवती,भीमराजा,दुला राजा के माली पुजारी भी यात्रा में हैं और इसके अलवा धयेश्वर नाग देवता पुजारी व कुल पुरोहित आनदं मोहन शास्त्री और अन्य सैकड़ों यात्रि यात्रा में शामिल हैं।
‌धयेश्वर नाग महाराज की देव डोली दारसौं थान से अपने मूल थान थोंलिका होते हुये कफनौल के नासाका से विधिवत धाम के लिये रवाना हुये।
बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने के बाद 13जुलाई को थपलियाल परिवार के द्वारा दारसौं थान में भक्तों को विशाल भंडारा दिया जायेगा।

Related posts

बड़ी खबर : पुरोला के नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज, आदेश जारी

Jp Bahuguna

चकराता महाविद्यालय में हिमालय दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

admin

उत्तरकाशी:तीसरे दिन भी जारी है दिव्यांग बच्चों का धरना, कल सोमवार को ब्यापार मण्डल व क्षेत्र के दिव्यांग जन करेंगे समर्थन में जुलूस प्रदर्शन

admin

You cannot copy content of this page