Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आक्रोश।कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या पर लोगों में आक्रोश और वंदे मातरम फाउंडेशन ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक राजेश सेमवाल की अगुवाई में प्रदर्शन…. पढ़ें।

 

 

 

 

 

बड़कोट। कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों व पर्यटकों की निर्मम हत्या की घटना के विरोध में गुरुवार को बड़कोट नगर में वंदे मातरम फाउंडेशन ट्रेनिंग सेंटर संस्थापक राजेश सेमवाल के नेतृत्व में युवाओं एव स्थानीय लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला कर प्रदर्शन किया।

बड़कोट नगर में वंदे मातरम फाउंडेशन ट्रेनिंग सेंटर के युवाओं तथा स्थानीय लोगों ने एकत्रित हो कर नगर के मुख्य मार्गों में ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला तथा प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नरेबाजी की। इस मौके पर वंदे मातरम फाउंडेशन ट्रेनिंग सेंटर संस्थापक राजेश सेमवाल ने कहा कि आंतकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों और नागरिकों पर जो कायराना हरकत की उसकी घोर निंदा करते हुए कहा कि आंतकवादियों के इस कायराना हरकत के लिए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सरकार ने आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर कार्यवाही शुरू कर दी है और उम्मीद है कि पाकिस्तान और आतंकवाद को सबक सिखाने के लिए सरकार बड़ी कार्रवाई करेगी।

Related posts

गंगनानी मेले (कुंड की जातर)को लेकर पत्रकार गोष्ठी का हुआ आयोजन,मेले की पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर हुआ मंथन।

Arvind Thapliyal

Skilled Birth Attendant (SBA) In House प्रशिक्षण गत दिवस 5 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुआ

Arvind Thapliyal

कर्तव्य फाउंडेशन की पहल हुई चित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page