Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डिस्कवर उत्तराखंड ने दिया विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को दिया गौरव रत्न सम्मान…

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को डिस्कवर उत्तराखंड 24न्यूज ने उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडुडी़ भूषण सहित पद्मश्री कल्याण सिंह रावत विशिष्ट अतिथि और डिस्कवर उत्तराखंड चीफ एडिटर अम्बेश पंत रहे।

बतादें कि कार्यक्रम में विकासखंड नौगांव के प्रधान संघ अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत को गौरव रत्न सम्मान पुरस्कार दिया गया।
बलवंत सिंह रावत बनाल के कोटी ग्राम पंचायत के प्रधान हैं और पूर्व सैनिक और अपने ग्राम पंचायत में बलवंत सिंह रावत ने उल्लेखनीय विकास कार्य किये हैं जिसमें उन्हे देहरादून में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
प्रधान संघ अध्यक्ष और ग्राम कोटी के ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि उन्हे देहरादून में डिस्कवर उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया जहां उन्हे उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान पुरस्कार दिया गया जिसमें बलवंत ने डिस्कवर उत्तराखंड का आभार जताया।
मालूम हो कि प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह ने अपने ग्राम पंचायत कोटी के अंतर्गत विकास के उल्लेखनीय विकास कार्य किये हैं, बलवंत ने बताया कि ग्राम पंचायत में इससे पहले विकास के नाम एक पत्थर भी नही लगा था आज प्रधान बलवंत सिंह रावत के नेतृत्व में गांव का चहुंमुखी विकास हुआ है।
उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान मिलने पर प्रधान संगठन अध्यक्ष और ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत सिंह रावत बेहद खुश हैं और और उन्होंने मौजुद अतिथियों का आभार जताया।

Related posts

फोटोग्राफर अरविन्द सिंह के आवासीय मकान पर लगी आग,यमुना घाटी फोटोग्राफर एसोसिएशन मदद को आया आगे।

Arvind Thapliyal

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

admin

CAU में पहली बार सचिव पद पर किसी महिला को मिली जिम्मेदारी ,वह है रवांई की बेटी किरण रौतेला वर्मा जो निर्विरोध निर्वाचित हुई,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page