Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत दी बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी।

कर्णप्रयाग।.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के बारे में जानकारी दी गई। व्याख्यान में असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विजय कुमार ने पेटेंट एवं पेटेंट कैसे रजिस्टर किया जाता की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन सत्र में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा.अखिलेश कुकरेती ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार व्यक्तियों को उनके दिमाग की रचनाओं पर दिए गए अधिकार हैं। वे आम तौर पर रचनाकार को एक निश्चित अवधि के लिए उसकी रचना के उपयोग पर विशेष अधिकार देते हैं। कार्यक्रम में डा.हरीश बहुगुणा,कुलदीप नेगी,डा.हिना नौटियाल, डा.कमल किशोर द्विवेदी सहित अनेक प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Related posts

कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तैयारी में प्रशासन,पुलिस,जनजागरूकता के साथ दर्जनों का किया चालान

admin

पुरोला क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन समस्याओं के उठे मुद्दे.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page