Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को मानदेय के साथ ही प्रशस्ति पत्र :डीएम

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए बूथ स्तर की कार्ययोजना में आवश्यकतानुसार संशोधन व परिवर्द्धन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वोटर टर्न आउट को बढ़ाने में बीएलओ की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है।लिहाजा अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को मानदेय के साथ ही प्रशस्ति पत्र व अलग से प्रोत्साहन राशि दिये जाने पर भी विचार किया जाएगा।
चुनाव से जुड़े प्रबंधों और कार्यों की प्रगति की दैनिक समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित कराने के लिए हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवको व बड़ी कक्षाओं के छात्रों को वालंटियर्स के रूप में तैनात किए जाय। इन वॉलंटियर्स को भी प्रोत्साहन दिया जाय। बीएलओ के माध्यम से अन्यत्र रहने वाले मतदाताओं को वोट देने हेतु आमंत्रित करने के लिए अनुरोध करने के साथ ही युवा व महिला मतदाताओं को भी मतदान हेतु निरंतर प्रेरित किया जाय ।
जिलाधिकारी ने पोलिंग बूथों के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सभी बूथों पर समय रहते सभी जरुरी व्यवस्थाओं व सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी। चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए हेल्थ प्लान में दूरस्थ क्षेत्रों के लिए विशेष इंतजाम सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कार्मिकों की सुरक्षा व सुविधाओं पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाना जरूरी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, मुकेश चंद्र रमोला, नवाजिश खलीक के साथ ही चुनाव की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े आधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव – विजेंद्र रिकार्ड मतों से अध्यक्ष हुए निर्वाचित ,किसको कितने पड़े मत पढ़े पूरी खबर

admin

मैत्री क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने पत्रकार इलेवन को दी मात, डीएम प्रशांत आर्य ने अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर दिलाई जीत,पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश देने खुद बाइक चलाकर मनेरा स्टेडियम पहुंचे डीएम… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें : डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page