Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बुग्याल में मृत हुआ भेड़ पालक का शव पहुँचा गाँव, 12 ग्रामीण भी सकुशल लौटे,टीम का जताया आभार,पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की गुहार….

मोरी उत्तरकाशी

उक्त मृतक  विरस्तु लाल  के शव को एस0डी0आर0एफ0 तथा राजस्व टीम द्वारा ग्राम फिताडी मे पुहंचाया दिया गया है जिसकी पंचनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है इसके अतिरिक्त उक्त मृतक व्यक्ति की खोजबीन हेतु गये स्थानीय ग्रामीण अपने गांव में सुरक्षित पुहंच गये है। आपदा प्रबंधन की जानकारी के अनुसार ।

तहसील मोरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-30अगस्त 2021 को मिली सूचना के अनुसार श्री प्रताप पुत्र तालीराम सिंह, ग्राम फिताड़ी, के भेड़/बकरियों हैं। जो बुग्याल जंगल मे भेड़/बकरियों को चुगाने हेतु श्री बिरस्तु लाल पुत्र श्री ज्यानू लाल, उम्र 45 वर्ष, ग्राम भितरी, मोरी के साथ गयी हैं। वहाँ श्री बिरस्तु लाल की स्वास्थ्यगत कारणो से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर गांव से 10-12 लोग गए थे। वो भी भटक गए थे , ग्रामीणों की वापसी न देख ग्रामीणों ने मोरी राजस्व विभाग व पुलिस को एक शव व 12 ग्रामीणों के न लौटने की सूचना दी थी जिसके बाद  राजस्व/SDRF टीम उक्त टीम को उक्त घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। एसडीआरएफ पर्यवेक्षक एसडीआरएफ इंस्पेक्टर बड़कोट ,एसडीआरएफ जांचकर्ता टीम  ने शुरू से ही अपने साथ रहे लोगों को लेकर गांव की ओर जाते हुए शव को बरामद किया. जो गुरुवार  की देर रात्रि गाँव लौट आयी है। पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन,दुग्ध डेयरी विकास निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ कार्यशाला का आयोजन

admin

भटवाड़ी में गौरजा देवी मां का पूजन, भंडारा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन 26 से 30 मार्च तक

admin

नौगांव नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page