Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 453 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने डाला वोट।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।लोक सभा चुनाव के लिए दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो की होम वोटिंग की प्रक्रिया के दूसरे दौर में आज जिले में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में एक मात्र मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रकार जिले में कुल 453 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें से जिनमें से 312 बजुर्ग एवं 141 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

जिले में होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए फार्म 12 डी में आवेदन करने वाले मतदाताओं में से कुल 484 मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 339 मतदाता तथा 145 दिव्यांग मतदाता थे।

जिले में होम वोटिंग की प्रक्रिया का पहला चरण 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक संचालित हुआ था जिसमें 452 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर पर वोट डाले। होम वोटिंग के नोडल अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे चरण में आज फिर से 03 मतदान टोलियों को 07 बूथों के अंतर्गत छूटे मतदाताओं के घरों पर वोट लेने के लिए भेजा गया था। लेकिन दूसरे चरण में आज एक मात्र मतदाता ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Related posts

यमुनोत्री से संजय डोभाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू

admin

स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय ने राजकीय आदर्श विद्यालय में लगाया मेडिकल कैंप।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान  :-रेस्क्यू अभियान में राज्य सरकार के संसाधनों और संगठनों की जो भी आवश्यकता हो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाय :मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page