Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वर्ष 2017व18 की 12वीं पास छात्राओं को मिले कन्याधन योजना का लाभ, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।उत्तरकाशी जिले के उपजिलाधिकारी बड़कोट में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को सत्र 2017 18 में 12वी पास के लिए नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना से वंचित बालिकाओं ने दिया ज्ञापन। जिसमें महाबीर पंवार माही ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि बालिकाओं के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए मिलने वाली 51000 हजार रुपए की राशि से इन बालिकाओं को मिलनी चाहिए। राजकीय महाविद्यालय बड़कोट की छात्र संघ अध्यक्ष सोनी तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के नारों को साकार करे और इन बालिकाओं बहनों को मिलने वाली राशि प्रदान करे। ज्ञापन देने वालों में महाबीर पंवार माही, आनंद राणा जिला पंचायत सदस्य, सोनी तोमर छात्र संघ अध्यक्ष, तरवीन राणा, कपील राणा टाटा, रोशनी पंवार, दीपिका, रितिका, सोनम सहित दर्जनों छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा।

Related posts

पहले सूखे ने मारा अब ओलावृष्टि से कास्तकार बर्बाद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पी जी कालेज उत्तरकाशी के छात्रों ने फहराया जीत का परचम

Jp Bahuguna

क्षेत्रीय सड़क समस्याओं को लेकर यमुनोत्री से पूर्व भाजपा विधायक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

admin

You cannot copy content of this page