Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

पी जी कालेज उत्तरकाशी के छात्रों ने फहराया जीत का परचम

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
उत्तरकाशी

राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के एन एस एस के छात्र- छात्राओं की टीम ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर देहरादून में प्रतिभाग किया तथा सोसाइटी द्वारा प्रायोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओवरॉल चैम्पीयन का खिताब जीता। दिनांक 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चले तीन दिवसीय शिविर में छात्र छात्राओं ने आपदा प्रशिक्षण एवं स्वयं सेवी बनने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने सी पी आर, आपदा के दौरान जीवन रक्षा संबंधित गुर सीखे। साथ ही भाषण, क्विज़ तथा सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं में उत्तरकाशी पी जी कॉलेज की प्रगति जोशी, मेघा गंगारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में ऋशांत राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्तरकाशी कालेज को ओवरॉल चैम्पीयन घोषित किया गया। छात्रा प्रगति जोशी को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी का सम्मान पद्म श्री डॉ अनिल जोशी जी द्वारा प्रदान किया गया । एन एस एस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋचा बधानी ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा छात्रों का निरंतर सहयोग एवं नेत्रत्व किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सविता गैरोला ने सभी छात्रों एवं एन एस एस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋचा बधानी को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से सभी छात्र लाभान्वित हुए हैं तथा प्रतियोगिताओं से छात्रों का मनोबल ऊंचा हुआ है।

Related posts

विधायक संजय डोभाल समर्थकों के साथ पंहुचे जिला मुख्यालय सरकार पर भेदभाव का लगाया आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सिंचाई मंत्री ने सिंचाई विभाग में रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश 

admin

उत्तरकाशी :भंकोली इकोक्लब के छात्रों ने डोडीताल में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

admin

You cannot copy content of this page