Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुंगरसन्ति रेंज में वन विभाग ने बढाई दिन रात गश्त और ग्रामीणों को किया जागरूक… पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव । अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की मुंगरसंति रेंज अंतर्गत तियां बीट के दामणी तोक में शुक्रवार को जंगली भालू के हमले में ग्राम कफनौल निवासी रणबीर सिंह पुत्र मेंढक सिंह घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप-प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा-निर्देशों पर वन क्षेत्राधिकारी मुंगरसंति के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर घायल के परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। टीम ने ग्राम प्रधान, सरपंच और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और दिन-रात की गश्त बढ़ा दी।

 

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल पथ संचलन किया गया और वन्यजीवों को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे फोड़े गए।

 

वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु निर्देश दिए कि अंधेरे में अकेले घर से बाहर न निकलें, घरों के आसपास रोशनी की उचित व्यवस्था रखें, झाड़ियों व घनी घास का तुरंत कटान कर दृश्यता बनाए रखें, अकेले जंगल या जंगल से सटे क्षेत्रों में जाने से बचें, हमेशा समूह में ही आवाजाही करें और किसी भी वन्यजीव की उपस्थिति या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

 

मामले पर रेंज अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के आंतक को लेकर विभाग की तरफ से दिन रात गश्त लगाई जा रही है और दो टीमें गठित कर ग्रामीणों के साथ पूरे क्षेत्र में आवश्यक गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

admin

24 घण्टे में आये 287 कोरोना के मामले,21 की गई जान

admin

आस्था।पौराणिक माघ मेले का बाडा़हाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता और बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में हुआ आगाज…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page