Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था । बड़कोट में मां भगवती के नौवें विशाल जागरण की भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन,शिव-पार्वती, राधा रानी और नवदुर्गा के स्वरूपों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, आग के घेरे में काली मां के मनमोहक नृत्य ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध.. पढ़ें खबर।

 

 

आस्था । बड़कोट में मां भगवती के नौवें विशाल जागरण की भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन,शिव-पार्वती, राधा रानी और नवदुर्गा के स्वरूपों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, आग के घेरे में काली मां के मनमोहक नृत्य ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। युवा व्यापार मंडल जागरण समिति बड़कोट के तत्वावधान में आयोजित मां भगवती के नौवें विशाल जागरण के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस शोभायात्रा में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती, राधा रानी और मां नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने देवी-देवताओं के स्वरूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान मां भगवती के जयकारों से नगर गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए।

 

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण काली मां का आग के घेरे में किया गया मनमोहक नृत्य रहा। कलाकार की प्रभावशाली प्रस्तुति और आकर्षक नृत्य को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की झांकियों के दर्शन कर मां भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

 

भव्य शोभायात्रा के दौरान नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली गई। पुलिस की निगरानी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

इस धार्मिक आयोजन को लेकर झांकियों में शामिल कलाकारों के साथ ही युवा व्यापार मंडल जागरण समिति के आयोजक भी बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने बड़कोट में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक आस्था का सुंदर संदेश दिया। मां भगवती के नौवें विशाल जागरण को लेकर लोक गायक सौरभ मैठाणी, सत्तू वीरा और निपुण सारंग को सुनने के लिए नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश सैनी महामंत्री जय सिंह पवार, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अंकित असवाल, दिनेश राणा, पवन टम्टा, संजीव बशीर राहुल जगूड़ी विपेन्द्र फर्स्वाण,बॉबी नौटियाल ,कपिल चोना, लक्ष्मी रतूड़ी सुशील पीटर, प्रदीप रांगड़, अमित, अनिल रतुड़ी, आशीष ,रजत अधिकारी ,सागर अग्रवाल, मोहित जैन, शिवम जैन, वृषभ रावत ,विक्की रावत, आशीष काला आदि शामिल थे।

Related posts

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पंहुचे यमुना घाटी,जन संवाद आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

Arvind Thapliyal

जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के सत्यापन के लिए शुरू किए गए अभियान को सही व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने और वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सब कामों की प्रगति की हर सप्ताह होगी समीक्षा : जिलाधिकारी

Arvind Thapliyal

अच्छी पहल।महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत परिसंपत्तियों के सृजन पर जोर देते हुए कहा है कि मनरेगा के तहत प्राथमिकता के आधार पर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, एएनएम सेंटर्स निर्माण, पंचायत भवन व बारातघर जैसे सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी परिसपत्तियां सृजित करने का काम किया जाये:डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page