Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहले सूखे ने मारा अब ओलावृष्टि से कास्तकार बर्बाद… पढ़ें।

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल। तहसील बड़कोट के अंतर्गत पहले सूखे मार अब भारी आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
मामला विकासखंड नौगांव फल पट्टी सेवरी और मुंगरसन्ति क्षेत्र के न्याय पंचायत तियां का है जहां भारी आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने बागवानों और किसानों की सेब और टमाटर और गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है।
मालूम हो कि रंवाई घाटी का क्षेत्र कृषि और बागवानी पर निर्भर है और अब पहले कास्तकारों ने सूखे की मार झेली और अब आंधी तूफान और भारी ओलावृष्टि ने बागवानों और कास्तकारों को पूर्णरूप से संकट में डाल दिया है जिससे कास्तकारों के सामने रोजी-रोटी का संकट घहरा गया है।
कास्तकारों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
बागवान जगमोहन सिंह राणा ने बताया कि नौगांव क्षेत्र सहित न्याय पंचायत तियां में भारी ओलावृष्टि और आंधी तूफान हुआ है जिससे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों कास्तकारों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा और कास्तकारों और सेब के बागवानों के सामने रोजी-रोटी का संकट और तेजी से गहरा गया है।

Related posts

मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ प्रज्ञा पुराण कथा व नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूल संगठन की बैठक मे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

admin

गांधी जयंती पर नगर में चलाया स्वच्छता अभियान,जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं की हुई चित्रकला प्रतियोगिता,स्वच्छता अभियान ब्रांड एंबेसडर एवं तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता स्वतंत्री बधानी को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page