Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।बड़कोट में मां भगवती का भव्य रात्रि जागरण, देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन,युवा व्यापार मंडल के आयोजन में सियाराम, हनुमान, काली मां, नवदुर्गा और राधा-कृष्ण की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र; भक्तिमय गीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। युवा व्यापार मंडल बड़कोट के तत्वावधान में मां भगवती का भव्य रात्रि जागरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। जागरण में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां भगवती के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

रात्रि जागरण का विधिवत शुभारंभ यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मां भगवती की ज्योत प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में जब युवा पीढ़ी को सही दिशा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है, ऐसे में बड़कोट के युवा व्यापारियों द्वारा लगातार नौ वर्षों से नवरात्र में पूजा-अर्चना और रात्रि जागरण का आयोजन करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, आस्था और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इधर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

देवी-देवताओं की झांकियों ने बांधा समां

 

जागरण में सियाराम और हनुमान जी की झांकी, काली मैया तथा नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के साथ राधारानी और श्याम की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने धार्मिक वातावरण को और अधिक भव्य बना दिया।

 

गायक कलाकार सौरभ मैठाणी, सत्तू वीरा और निपुण सारंग ने गढ़वाली, पंजाबी और हिंदी के भक्तिमय गीतों की प्रस्तुतियों से रातभर समां बांधे रखा। मां भगवती के भजनों और देवी-देवताओं की स्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। जागरण में देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रही और पूरा आयोजन मां भगवती की भक्ति में सराबोर रहा।

 

भंडारे में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद।

 

रविवार सुबह से दोपहर तक आयोजक मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र रावत, मीडिया संयोजक नितिन चौहान, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, ग्राम प्रधान रोहित रावत, संजय अग्रवाल, स्वर्ण लाल दमीर, श्यामलाल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल सहित आयोजक मंडल के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। युवा व्यापार मंडल के इस आयोजन की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

Related posts

उत्तरकाशी :विश्व पर्यटन दिवस पर जगन्नाथ मंदिर परिसर में किया गया गोष्ठी व ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :माह अगस्त में सघन मिशन इंद्र धनुष के तहत होगा 490 बच्चे व  124 गर्भवती माताओं का टीकाकरण

Jp Bahuguna

बड़कोट के अंशुल जयाड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड से कबड्डी की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page