Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।प्रकाश चंद और शरद चौहान ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी की ली सदस्यता ।

देहरादून/अरविन्द थपलियाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में जनपद उत्तरकाशी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश चंद रमोला एवं शरद चौहान जी,एवं बिरजा इंटर काॅलेज के प्रबंधक शंकर दत्त घिल्डियाल, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अकबर विलियम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ प्रकाश चंद रमोला जी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक , प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भट्ट जी ने माला पहनाकर कर भाजपा का पटका पहनाकर सभी का स्वागत कर सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई। आज मोदी जी के प्रति लोगों का विश्वास एवं भरोसा और लोक प्रियता से सभी दलों के लोग लगातार भाजपा में शामिल होकर मोदी जी के हाथों को मजबूत कर रहे है। इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ सुश्री स्वराज विद्वान, पूर्व विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत , विनोद सुयाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के वाणिज्य विभागीय परिषद में नितिन बने अध्यक्ष, भाषण प्रतियोगिता में सारिका रही अव्वल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक निधि से दिया एक करोड़ का अंशदान*

admin

पुरोला- क्या दिग्गजों को मिलेगी कड़ी चुनौती? युवा बनाम दिग्गज… कौन मारेगा बाज़ी? अंदर लिंक को क्लिक कर देखें वीडियो….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page