Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यहां की घाटियों की खूबसूरती का अलग ढंग है,कही शांति है तो कहीं शोर। यूट्यूब चैनल की वीडियो में देखे व पढ़े पूरी खबर…..

सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी
आप अगर हिमालय की वादियों में घूमने के बारे में सोच रहे है ,अगर ऐसा है तो एक बार यमुनाघाटी की वादियों के बारे में जरूर सोचें।
कुदरत की खूबसूरती में उत्तराखंड राज्य की एक अलग बात है ।उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी ,यहां की घाटियों की खूबसूरती का अलग ढंग है,कही शांति है तो कहीं शोर।
जनाब कभी यमुनोत्री क्षेत्र भी आईये, यहां भी आपको कुदरत की खूबसूरती के कई रूप देखने को मिलेंगे।यहाँ कल कल बहती यमुना की जलधारा आपका मुस्कुराते हुए स्वागत करेगी,हरीभरी पहाड़ियां आपको हाथों हाथ लेगी। घाटी के इर्दगिर्द का इलाका गुलिस्तां सा सजा नजर आयेगा। हर ओर प्रकृति की नैसर्गिक सुंदरता आपको आकर्षित करती नजर आएंगी। और तो और बादलों का जमी पर आ जाना मानो स्वर्ग की अनुभूति करायेगी।
दरअसल यमुनाघाटी में प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम,यमुना माँ का मायका खरशाली ,नारायणपुरी,
रानाचट्टी ,भीच छात बुग्याल, धीनाड़ा ताल,शेषनाग मन्दिर कुपडा, राड़ी ,बौखटिब्बा,यमदग्नि ऋषि की तप स्थली ग्राम थान, यमुना के तट पर गंगा की जलधारा गंगनानी,बड़कोट में चन्देश्वर महादेव मन्दिर,नागेश्वर महादेव मंदिर, भगवती मन्दिर,माँ रेणुका मन्दिर सरनोल, सरुताल, फाचुकाण्डी, पौंटी भदरायी, देवदार के जंगलों के नजदीक रघुनाथ मन्दिर ग्राम गैर बनाल, देवराना लुदेश्वर महादेव मंदिर,पुरोला कमलेश्वर महादेव मंदिर,केदार कांठा ट्रेक,हरकीदून,चांगसील, सांकरी, जखोल सहित दर्जनों पर्यटक व धार्मिक स्थल आपका मन मोह लेगा।
हो जाईये तैयार ।
उत्त्तरकाशी जनपद का यमुनाघाटी आने के लिए देहरादून से बड़कोट मात्र तीन से साढ़े तीन घण्टे का सफर कुदरत की खूबसूरती व अलौकिक नजारों के बीच सफर का पता भी नही चलने देगा। ठहरने व भोजन की उचित व्यवस्था आपको जगह जगह मिल जाएगी
इसलिए यहां जरूर आये।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चारधाम यात्रा व्यवस्था में विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिये प्रशासन ने बनाई रणनीति… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्मचारियों को विशेष ऊर्जा भत्ता स्वीकृत करने तथा 4 दिन के अवकाश की स्वीकृति की मांग

admin

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 167 आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र किए वितरित

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page