Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीटीए अध्यक्ष बने ओमप्रकाश और SMC के बने रामचंद्र… पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव । बुधवार को अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में आज प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा की अध्यक्षता में अभिभावक संघ की बैठक संपन्न हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। विद्यालय में नई कार्यकारिणी के गठन में पीटीए अध्यक्ष ओमप्रकाश उनियाल और एस एमसी अध्यक्ष रामचंद्र थपलियाल को बनाया गया और सुमन थपलियाल, रामेश्वर थपलियाल,जोगेश्वर डोभाल, केदार सिंह राणा,सत्येश्वर थपलियाल, विक्रम दास,निर्मला देवी,राजकुमारी,शिव प्रसाद नौटियाल, केदार राणा,विमला देवी,ललिता देवी,कमला देवी, राजेश माहिल, विरेंद्र,सुनिल,को पदेन सदस्य बनाया गया।
विद्यालय में पूर्व का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं विद्यालय की दशा और दिशा सुधारने को लेकर शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया और विद्यालय परिसर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी आगे की कार्रवाई की बात हुई इसके अलावा आगामी विद्यालय का परीक्षाफल सत प्रतिशत रखने और विद्यालय की सभी गतिविधियों को सही तरह से संचालित करने को लेकर गहन चर्चा हुई।
बैठक में प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा, पूर्व पीएम अध्यक्ष जुद्ववीर सिंह राणा, रमेश इंदवाण, जनार्दन डोभाल, जयप्रकाश थपलियाल, खुशपाल रावत, राजवीर रावत, अरविन्द कंडियाल,संदिप सेमवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :रंवाई के लालधान से लहलहाएंगे गंगाघाटी के खेत, डीएम ने उत्तरों गांव में  की रोपाई

Jp Bahuguna

प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस बैठक आयोजित 

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट तहसील के धारमण्डल क्षेत्र में ओलाबृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान

admin

You cannot copy content of this page