Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस्,पढ़े पुरी खबर….

बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट अंतर्गत रविवार को विभिन्न कार्यों से जुड़े लोगों ने नदीण फार्म में भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया तथा यहां भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना के साथ औजार व मशीनों की विधिवत मन्त्रोंपचार के साथ पूजा-अर्चना की गयी।
इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का सृजनकर्ता और प्रथम शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को दिशा दिखाई। विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर कहा कि आज आप विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, हर कोई कार्य आपके माध्यम से ही सम्पन्न होता है।
पूजा अर्चना कार्यक्रम के बाद कल सोमवार को त्रिवेणी संगम गंगानी में विश्वकर्मा जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा, जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, जयेंद्र सिंह रावत, हंसपाल बिष्ट, कमेश रावत, चन्दन कुमार,खड़क बहादुर , सन्तोष,   किशोरी,मेघनाथ,विकास यादव,प्रकाश ,शंभू,सुशील कुमार, नंदू सिंह सहित सैकडो राज मस्त्री व मजदूर मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित और सफल मतदान की ली शपथ।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम हुए आयोजित

admin

हाईकोट के दिशा निर्देश – चुनाव आयोग वर्चुअल रैली और वर्चुअल वोटिंग का विकल्प रखे।

admin

You cannot copy content of this page