Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ के विनोद रावत अध्यक्ष व प्रमोद नौटियाल बने महामंत्री

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन आज यहां निर्वाचन अधिकारी त्रेपन सिंह राणा वन दरोगा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।अधिवेशन में संघ की आजतक की कार्य गतिविधियों पर सभी सदस्यों द्वारा सन्तोष ब्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।नवीन कार्यकारिणी के लिए कुशलानन्द गौड़ संरक्षक, विनोद सिंह रावत अध्यक्ष, श्रीमती प्रियंका रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममराज चौहान उपाध्यक्ष व प्रमोद नौटियाल को महामंत्री नियुक्त किया गया।जबकि कोषाध्यक्ष पद पर कुमारी तेजेश्वरी व सँयुक्त मंत्री पद पर अरुण असवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।संघ की ओर से पांच सदस्यों को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई, जिनमें रवांई रेंज से अजीत सिंह चौहान, यमुनोत्री रेँज से आशीष असवाल, मुंगरसन्ति रेंज से मंगल सिंह रावत, नौगांव रेंज से सुनील गुसाई, व कुथनौर रेंज से पन्ना लाल को नियुक्त किया गया।द्विवार्षिक अधिवेशन में वन दरोगा ताराचंद, मोती लाल, आनन्द रावत सहित कई वनकर्मी उपस्थित थे।अधिवेशन का संचालन यशपाल पंवार ने किया।सभी नव नियुक्त संघ पदाधिकारियों ने सत्य निष्ठा के साथ संघ के प्रति कार्य करने की प्रतिबद्धता ब्यक्त की।

Related posts

बड़कोट में युवक के साथ हुई मारपीट मामले ने पकड़ा तूल यमुनोत्री विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग बैठे धरने पर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हिटाणु में बहुउदेशीय विधिक साक्षरता एंव चिकित्सा शिविर का आयोजन, विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी , पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दिब्यांग दिवस।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page