Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव पौड़ी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्व.मोहनलाल की धर्मपत्नी श्रीमती प्रसन्नलता बौंठियाल को प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिखा, जिसमे दुख की घड़ी में अपनी सम्वेदनाएं पूरे परिवार के साथ साझा की,पढ़े खबर……

कोटद्वार

बी जे पी के बरिष्ठ नेता व समाजसेवी मोहनलाल बौंठियाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रसन्नलता बौंठियाल को पत्र लिखा जिसमे दुख की घड़ी में अपनी सम्वेदनाएं पूरे परिवार के साथ साझा की ओर स्वर्गीय बौंठियाल के कार्यो उनके समर्पण को याद करते हुए लिखा है कि आज भले ही बौंठियाल जी हमारे बीच सशरीर नही हैं लेकिन उनकी शिक्षा व आदर्श हमेशा हमारे बीच रहेंगे। उनके द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए किए गए कार्य व राज्य के विकास के में किया गया योगदान हमेशा याद रहेगा
गोरतलब है कि स्वर्गीय मोहनलाल बौठियाल को प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोनकाल में 22 अप्रैल 2020 को भी फोन किया था और उनका हालचाल जाना था और खुद की ख्याल रखने को कहा था
2020 में ही अगस्त में स्वर्गीय बौंठियाल गम्भीर बीमारी के चलते अस्वस्थ हो गए थे तब भी उनकी कुशलछेम पूछने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंहरावत श्री तीरथ सिंह रावत सहित कैबिनेट के अधिकांश मंत्री पहुचे थे वही संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत वर्तमान अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई बरिष्ठ पदाधिकारी समय समय पर मिलते रहे ।
बौठियाल मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर गम्भीर बीमारी से उभरकर अक्टूबर 2021 के बाद स्वस्थ होकर अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे
14 जनवरी को शाम सवा 6 बजे हृदय गति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया 79 वर्षीय मोहनलाल बौठियाल को राज्य में बी जे पी के संस्थापकों में शुमार है और संघ ओर विद्या भारती के प्रसार में उनका बहुत बड़ा योगदान है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट महाविद्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का सांकेतिक धरना, समस्याओं के शीघ्र समाधान की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पौंटी गाँव में भव्यता से कालरात्रि पर्व पूजा अर्चना के साथ मनाया गया

admin

उत्तरकाशी :माह अगस्त में सघन मिशन इंद्र धनुष के तहत होगा 490 बच्चे व  124 गर्भवती माताओं का टीकाकरण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page