Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी-डामटी थुनारा में तीन मंजिला आवासीय भवन जलकर खाक, मवेशियों की भी मौत,पढ़े पूरी खबर…

उत्तरकाशी।
तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम डामटी थुनारा में शनिवार तड़के लगभग 3 बजे भीषण आग लगने से एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्राम प्रधान द्वारा दी गई सूचना के अनुसार आग श्री हरपाल सिंह राणा पुत्र श्री हरदयाल सिंह राणा के मकान में लगी, जिसमें घर में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

आग की चपेट में आने से घर में पाली गई 4 बकरियां, 15 मुर्गे और 2 खरगोश भी जलकर मर गए। हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति तथा पशुधन को भारी नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही राजस्व उप–निरीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
घटना के कारणों की जानकारी और क्षति का विस्तृत विवरण राजस्व रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:वाहन दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

admin

आस्था।देवल डांडा में नागराजा मन्दिर बनकर तैयार दर्शन के लिए लग रहा भक्तों का तांता।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई 

admin

You cannot copy content of this page