Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:पिंडकी अग्निकांड प्रभावितों की मदद को आगे आया ” जय हो ग्रुप “,दी राहत सामग्री

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

पिंडकी गांव में भीषण अग्निकांड के बाद से पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए दूर दूर से मददगार पहुँच रहे है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप ने भी प्रभावित परिवार को गैस कनैक्शन की व्यवस्था कर सहयोग किया।
विदित रहे कि विगत दिनों नौगांव विकास खण्ड के अंतर्गत कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम पिंडकी पट्टी गीठ में तीन मंजिला आवासीय भवन आग की भेंट चढ़ गया था जिसमें रखा सारा घरेलू सामान,जेवरात,राशन आदि खाक हो गया। पीड़ित परिवार जय सिंह ,नरेश आदि के परिवार पर सिर्फ तन पर कपड़े बच पाये बाकी सब खत्म हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद से गीठ पट्टी के ग्रामीणों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो” ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार की मदद के लिए गुहार लगाई जिसके बाद से कुछ ने उनके खाते में नगदी मदद के अलावा ग्रुप सदस्य प्रदीप जैन ने एक गैस कनेक्शन जिसमे रेगुलेटर, सिलेंडर, चूल्हा आदि का सहयोग किया गया। जय हो ग्रुप के सदस्यों ने राज्य सरकार से मांग की है कि अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन स्वीकृति , सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर संयोजक सुनील थपलियाल, प्रदीप जैन, आशीष पंवार, महावीर सिंह पंवार माही, जय सिंह, पंकज सिंह, मोहित अग्रवाल, रणवीर रावत,अंकित , गिरीश, दीनानाथ, अमर शाह, संजय सजवाण, भगवती रतूड़ी, दिनेश रावत,जय प्रकाश बहुगुणा, नितिन चौहान, द्वारिका सेमवाल,विनोद, प्रवेश रावत, मनमोहन, रविन्द्र , अजय सिंह, मस्तराम,शैलेन्द्र पीटर आदि शामिल थे

Related posts

कोरोना का कहर जारी ,24 घण्टे में 6200 के पार ,कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या पहुँची 174867

admin

मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का कर रही प्रयास…. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

श्रीमदभागवत केवल कथा नहीं, मन को सुंदर और शुद्ध बनाने का सशक्त माध्यम है :शिव प्रसाद नौटियाल

admin

You cannot copy content of this page