Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री से संजय डोभाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू

बड़कोट। यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर संजय डोभाल ने कांग्रेस पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
सोमवार को संजय डोभाल बड़कोट पहुंचे, जहां संजय डोभाल से क्षेत्र के समर्थक एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। तथा विधानसभा चुनाव में उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने का समर्थन करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। संजय डोभाल ने यहां अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय सुनाया और सभी का समर्थन मांगा। साथ ही उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए बड़कोट से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बड़कोट नगर क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। संजय डोभाल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।
संजय डोभाल वर्ष 2017 में यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़े थे, लेकिन वह भाजपा के प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। इस बार संजय डोभाल यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अंतिम क्षणों में कांग्रेस पार्टी ने यमुनोत्री विधानसभा से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को अपना प्रत्याशी बनाया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आस्था।उत्तरकाशी के थान गांव में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा और श्री जमदग्नि ऋषि मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह और शिव महापुराण कथा में संत लवदास जी महाराज का प्रवचन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

टिहरी सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक हुई, आयोजित बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की मांगी विस्तृत रिपोर्ट…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चरस के अवैध धंधे ने युवकों को पहुंचाया जेल

admin

You cannot copy content of this page