Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने अर्जुन और कोषाध्यक्ष अरविन्द…. पढ़ें खबर।

 

नौगांव। पीएम श्री राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में में अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश उनियाल ने की और पुरानी कार्यकारिणी भंग करने की सिफारिश की गई।

 

बैठक में सीबीएसई के वार्षिक मुल्यांकन पर चर्चा हुई और शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार को लेकर अभिभावकों ने अपने सुझाव रखे उसके बाद अभिभावक संघ की नविन कार्यकारिणी का गठन हुआ।

जिसमें अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव निरंजन खडुडी़, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह को चुना गया।

प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा ने बताया कि पीएम श्री राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में अभिभावक संघ की नविन कार्यकारिणी का गठन हुआ है, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और भविष्य में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर गहन चर्चा हुई।

बैठक में प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा,कलोगी प्रधान सौरभ राणा, संजय थपलियाल, जर्नादन डोभाल,रामचंद्र थपलियाल,कविता राणा, भगवती डोभाल, रमेश इंदवाण, जगवीर राणा, जयेंद्र राणा, रामेश्वर थपलियाल,ऐलम दास, जगमोहन राणा सहित तमाम अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा की तैयारियां:-उत्तरकाशी में जिलाधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक

admin

उत्तरकाशी:झील में फंसी गाय माता के लिए देवदूत बने स्थानीय नागरिक

admin

उत्तरकाशी:सीडीओ ने ली रेखीय विभाग के अधिकारियों की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

admin

You cannot copy content of this page