Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस की थीम “ग्रह बनाम प्लास्टिक” पर भूगोल विभाग में आयोजित हुई विचार गोष्ठी।

कर्णप्रयाग ।डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में भूगोल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें भूगोल विषय के स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।विभाग प्रभारी डा.तौफिक अहमद ने कहा कि पृथ्वी को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।डा. आर. सी. भट्ट ने छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “ग्रह बनाम प्लास्टिक ” रखी गयी है। हम सबका कर्तव्य है कि हम प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें तथा इसे हतोत्साहित करने के लिए हम सबको को प्रयास करना होगा। हमें प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर जूट के बैग का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए आम जनमानस में चेतना लाने का प्रयास करना होगा। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. अखिलेश कुकरेती ने छात्र एवं छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण हम सब पृथ्वी वासी की साझी सम्पदा है इसको प्रदूषण से बचाने हेतु वैश्विक स्तर पर जन आन्दोलन करना होगा तभी हम अपनी पृथ्वी व अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रख पायेंगे। इस अवसर पर भूगोल से डा. नेहा तिवारी पाण्डेय, डा. नरेंद्र पंघाल ने भी पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में अपने विचाररखे। विद्यार्थियों ने स्लोगन व चार्ट के माध्यम से पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने का संकल्प दोहराया।

Related posts

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डाॅ. संदीप सिंघल द्वारा जनपद उत्तरकाशी की विद्युत परियोजनाओं का निरीक्षण अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश।

Arvind Thapliyal

राना में अतिवृष्टि से क्षति पहुँची,तहसीलदार टीम के साथ करें स्थलीय निरीक्षण -SDM जितेंद्र

Team Yamunotri Express

लंबगांव डिग्री कालेज को नैक प्रत्यायन में मिला ‘बी’ ग्रेड, छाई खुशी की लहर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page