Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी अंडर-19 क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन, क्लबों व खिलाड़ियों से मांगे गए आवेदन

ब्यूरो
उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तरकाशी अंडर-19 क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिले के सभी क्रिकेट क्लबों और खिलाड़ियों को सूचना जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया है।
एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरकाशी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में किया जाएगा। लीग में भाग लेने के इच्छुक सभी क्लबों को समय रहते अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। टीमों के पंजीकरण पूर्ण होने के बाद प्रतियोगिता की विस्तृत फिक्स्चर सूची और नियमावली जारी की जाएगी।
प्रतियोगिता के लिए क्लब पंजीकरण शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि क्लब की एंट्री फीस 25,000 रुपये रखी गई है। प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीकरण के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जिन क्लबों का पहले से पंजीकरण नहीं है, उन्हें भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नया पंजीकरण कराना होगा।
एसोसिएशन ने बताया कि सभी इच्छुक क्लब और खिलाड़ी 18 मार्च 2026 तक अपनी एंट्री फीस और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर लीग के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
पंजीकरण के दौरान खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पिछले दो वर्षों के शैक्षणिक दस्तावेज, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा यदि खिलाड़ी अन्य जिले से है तो संबंधित जिले की एनओसी (NOC) की मूल प्रति और फोटो कॉपी साथ लानी अनिवार्य होगी।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक क्लब उत्तरकाशी जिला क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर 9528151323, 9917662530, 9897800369 और 8126285005 जारी किए गए हैं।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले के सभी युवा खिलाड़ियों और क्लबों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ,डीएम ने स्वनिधि योजना की दी विस्तार से जानकारी

admin

उत्तरकाशी:रक्तदान से दूसरे के जीवन को बचाने के साथ ही अपना शरीर भी सवस्थ रहता है:सुरेश चौहान

admin

लापरवाही।यमुनोत्री रोड पर रोडवेज और स्कूल बस की जोरदार टक्कर — CCTV में दोहरी लापरवाही उजागर, एक पर मुकदमा दर्ज… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page