Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्साह।11 कुंतल फूलों से सजा यमुनोत्री धाम और खरसाली मंदिर — मां यमुना की विदाई और स्वागत की तैयारियां चरम पर….. पढ़ें खबर।

बड़कोट/सुनील थपलियाल।दीपोत्सव और अन्नकूट पर्व के अवसर पर यमुनोत्री धाम में भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। मां यमुना की शीतकालीन यात्रा की तैयारियों के तहत यमुनोत्री धाम और खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर को करीब 11 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

 

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने जानकारी दी कि “यमुनोत्री धाम में स्थित मां यमुना मंदिर की सजावट की जिम्मेदारी यमुनोत्री मंदिर समिति ने संभाली है, जबकि खरसाली गांव में स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल यमुना मंदिर को पुरोहित महासभा द्वारा सजाया जा रहा है।”

 

उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों पर मां यमुना की विदाई और स्वागत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां यमुनोत्री धाम में भक्त मां यमुना की भव्य विदाई के साक्षी बनेंगे, वहीं खरसाली गांव में मां यमुना की अगवानी के लिए भक्तगण पूरी श्रद्धा और उत्साह से तैयारी कर रहे हैं।

 

मां यमुना के मंदिरों की सजावट में गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा, कमल और स्थानीय फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। मंदिर प्रांगण दीपों, झालरों और फूलों से ऐसा सजा है मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।

मंदिर समिति के अनुसार, 23 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद किए जाएंगे, जिसके बाद मां यमुना की डोली यात्रा पारंपरिक ढोल-दमाऊं और भजन-कीर्तन के साथ खरसाली गांव के लिए प्रस्थान करेगी।

 

इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं। हर ओर “जय मां यमुना” के जयघोष गूंज रहे हैं और पूरा क्षेत्र भक्ति, पुष्प और आस्था की खुशबू से महक उठा है।

Related posts

उत्तरकाशी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सागर द्वितीय स्थान पर हरिश और तृतीय स्थान गोपाल ने प्राप्त किया.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सड़क के अभाव में आज भी पीठ पर ढोए जाते हैं मरीज, दौणी गांव की बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, सिस्टम में बैठे लोगों के विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीरें… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम उत्तराखण्ड की 25वीं वर्षगांठ मनायेंगे, उस समय उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य होगा

admin

You cannot copy content of this page