Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आक्रोश ।सिलक्यारा टनल में हटाए गए 65 श्रमिकों ने कार्य रुकवाकर धरना शुरू…… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

उत्तरकाशी।उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर स्थित चर्चित सिलक्यारा टनल से एक ताजे विवाद की खबर सामने आई है। हाल ही में, टनल में काम कर रहे 65 स्थानीय श्रमिकों को अचानक हटाए जाने के बाद, इन श्रमिकों ने टनल साइड पर कार्य रोककर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों के साथ-साथ ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

धरने के दौरान, निकाले गए श्रमिकों ने प्रशासन की उपस्थिति में नवयुगा कंपनी के जीएम से वार्ता की। इस बातचीत के बाद श्रमिकों ने जोरदार हंगामा किया और टनल कार्य को पूरी तरह से बंद करवा दिया।

ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि, “यहां काम कर रहे स्थानीय श्रमिकों को बिना किसी नोटिस के बाहर किया गया, जो पूरी तरह से गलत है। जब तक इन श्रमिकों को वापस काम पर नहीं लिया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरा क्षेत्र इन श्रमिकों के साथ खड़ा है।”
ग्राम प्रधान विनोद जायडा ने कहा कि
हमारी पूरी पंचायत इन श्रमिकों के साथ है। यह उनकी आजीविका का सवाल है और हम उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”
इधर

Related posts

उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ किया क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का दावा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

ब्रह्म बेला में विधि विधान व वेद मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट ..पढ़े पूरी खबर

admin

नौगांव बड़कोट टैक्सी यूनियन का हुआ गठन, अध्यक्ष अनिल रावत और सचिव कुलदीप व संरक्षक रमेश चंद्र को बनाया…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page