Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट से बड़ी खबर।स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बस्ती पर मंडराया खतरा…. देखें।

बड़कोट। रातभर हुई भारी बारिश के चलते स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। नदी का तेज बहाव अब स्यानाचट्टी बस्ती के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

स्थानीय निवासी शैलेन्द्र सिंह के अनुसार, यमुना का बहाव इतना तेज है कि मोटर ब्रिज पर  पेड़ आकर फंस गए हैं और नदी का पानी अब ब्रिज के ऊपर से बह रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि यमुना नदी का पानी कालन्दी होटल की दूसरी मंज़िल तक पहुँच गया है और अब पार्किंग क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। मोटर ब्रिज के साथ बस्ती पर खतरा मंडरा रहा है।

वहीं, पास ही स्थित एक स्कूल का मैदान पूरी तरह जलमग्न हो चुका है और कीचड़ से भर गया है, जिससे स्थानीय जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे पूरी रात जागकर ही बिताने को मजबूर हुए। उनका प्रशासन से आग्रह है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जाएं।

Related posts

महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित कार्यक्रम ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

Arvind Thapliyal

नवी मुंबई पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत

Jp Bahuguna

कुछ दिन पहले निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी खबर………

admin

You cannot copy content of this page