Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना घाटी के दो सौ किसानों को नहीं मिला फसल बीमा का लाभ,कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई बीमा भुगतान की गुहार… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

 

नौगांव । तहसील बड़कोट के अंतर्गत यमुना घाटी क्षेत्र के दो सौ से अधिक किसानों और बागवानो को अभितक फसल और सेब का बीमा भुगतान नहीं हो पाया है, काश्तकारों ने वर्ष 2023में एसबीआई एन्सोरेसं कंपनी को बीमा करवाया था जिसका कि अभितक भुगतना नहीं हो पाया।

संयुक्त किसान मंच प्रदेश संयोजक आजाद डिमरी ने देहरादून में क़ृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और बताया कि यमुना घाटी के लगभग दो सौ किसानों और बागवानों को अभितक फसल बीमा भुगतान नहीं हुया है,जिसका भुगतान कि 31जुलाई तक हो जाना था लेकिन किसानों और बागवानों के साथ बीमा कंपनी ने छलवा किया ऐसा आरोप आजाद डिमरी ने लगाया और क़ृषि मंत्री से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है।

बीमा भुगतान संबधी मामले पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निदेशक उद्यान को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

जनपद उत्तरकाशी के आजाद डिमरी ने बताया कि विकासखण्ड नौगांव,पुरोला,मोरी के लगभग दो सौ से अधिक बागवान और कास्तकार हैं जिन्हे अभितक फसल और सेब का 2023से बिमा भुगतान एसबीआई एन्सोरेसं कंपनी ने दिया जिसकी शिकायत कृषि मंत्री गणेश जोशी से और जल्द काश्तकारों को बीमा भुगतान करने की मांग उठाई है।

Related posts

बड़कोट में स्थाई तहसीलदार की जल्द तैनाती हो तो बन्द पड़े आधार केंद्र खोलने की उठी मांग, पढ़े पूरी खबर……

admin

दर्दनाक हादसा :गहरी खाई में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

Jp Bahuguna

यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बडकोट, जानकीचट्टी पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक/नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम और यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर दिये जरुरी दिशा-निर्देश…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page