Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

महिला ने धौलीगंगा मैं लगाई छलांग सर्च अभियान जारी

सोनू उनियाल
जोशीमठ(चमोली)

जोशीमठ के लाता गाँव की एक महिला ने तड़के सुबह धौलीगंगा मैं छलांग लगा दी। महिला का अब तक कोई पता नही चल पाया हैं। सूचना पाकर जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान मैं जुटी हुई है। लेकिन अभी तक महिला को कोई पता नही चल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है। जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार महिला का नाम नंदी देवी पत्नी यशपाल सिंह उम्र 34 वर्ष इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। और महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है। महिला द्वारा अक्सर कई बार घर से भागने की भी कोशिश की गई थी। लेकिन गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे महिला के भाई द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन महिला तेजी से नदी मैं कूद गई। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

Related posts

यमुना माँ के मायके में समेश्वर महाराज यानी शनिदेव के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले, पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तरकाशी :95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़कोट के आदित्य सेमवाल मेरिट लिस्ट में शामिल

Jp Bahuguna

*चकराता महाविद्यालय में विश्वविद्यालयी परीक्षाएं संपन्न, शत-प्रति-शत परीक्षार्थी रहे उपस्थित*

admin

You cannot copy content of this page