Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मौसम अलर्ट: चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया… पढ़ें खबर।

 

देहरादून । उत्तराखंड में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के आयुक्त आनंद स्वरूप ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) देहरादून की चेतावनी के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

 

आदेश की मुख्य बातें।

– यात्रा आज 26 सितंबर की दोपहर से लेकर 27 सितंबर 2026 तक पूरी तरह स्थगित रहेगी।

– गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

– मौसम सामान्य होने पर ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

– चारधाम यात्रा के नए पंजीकरण भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं।

Related posts

*अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिलने ही सशक्त होंगी पंचायतें: महाराज*

admin

12 दिवसीय देवभूमि उद्यमिता दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन .. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा :मंदिर दर्शन को गई दो युवतियों की नदी में डूबने से मौत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page